आज के डिजिटल दौर में YouTube सिर्फ वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रहा—यह एक कमाई का ज़रिया बन चुका है। अगर आप भी अपने चैनल से पैसे कमाना चाहते हैं, तो आपको YouTube की कुछ मूलभूत शर्तें पूरी करनी होंगी। आइए इन्हें step-by-step समझते हैं
स्टेप 1 1,000 सब्सक्राइबर पूरे करें
YouTube पर Monetization चालू करने के लिए सबसे पहली शर्त है कि आपके चैनल पर कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर हों।
- सब्सक्राइबर वो लोग होते हैं जो आपके कंटेंट को पसंद करके आपके चैनल को फॉलो करते हैं।
- यह संख्या आपके चैनल की लोकप्रियता और विश्वसनीयता को दर्शाती है।
स्टेप 2 Watch Time या Shorts Views
आपके पास दो विकल्प हैं:
Option A: पिछले 12 महीनों में आपके वीडियो पर 4,000 घंटे का Watch Time होना चाहिए।
Option B: पिछले 90 दिनों में आपके Shorts पर 10 मिलियन व्यूज़ होने चाहिए।
- Watch Time का मतलब है कि लोग आपके वीडियो कितनी देर तक देखते हैं।
- Shorts Views से Monetization का नया रास्ता खुलता है, खासकर शॉर्ट वीडियो क्रिएटर्स के लिए।
स्टेप 3 AdSense अकाउंट लिंक करें
Monetization चालू करने के लिए आपको अपना YouTube चैनल Google AdSense से जोड़ना होगा।
- AdSense ही वो प्लेटफॉर्म है जो आपके वीडियो पर Ads दिखाकर आपको पैसे देता है।
- लिंकिंग के बाद आपकी कमाई सीधे आपके बैंक अकाउंट में जा सकती है।
स्टेप 4 YouTube की नीतियों का पालन करें
YouTube Monetization पाने के लिए आपको इसके सभी Community Guidelines और Copyright Policies का पालन करना होगा।
- कोई भी कॉपीराइटेड म्यूजिक, वीडियो या इमेज इस्तेमाल करने से बचें।
- आपका कंटेंट original और YouTube-friendly होना चाहिए।
ये थी Youtube Monetization चालू करने का तरीका
Written By Nasir Husain [ Lafangga ]
